Honda Activa ने फिर से मारी बाज़ी ! TVS को भी छोड़ दिया पीछे, जानें

Honda Activa की बिक्री: मई 2024 में भारतीय स्कूटर बाजार में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें मई 2024 में शीर्ष दस स्कूटरों की बिक्री 5.16 लाख से अधिक हो गई। ये प्रति वर्ष 26% की वृद्धि है। मई 2024 में 5,16,110 इकाइयों की बिक्री हुई, जो मई 2023 में 4,10,455 इकाइयों से 25,45% की वृद्धि हुई थी।

मई 2024 में टॉप 10 स्कूटर ! जिन्होंने मार्केट में किया अच्छा परफॉर्म

Honda Activa ने मई 2024 में 2,16,352 यूनिट बिक्री करके सबसे ज्यादा बिक्री की है। इसकी 41.92% बाजार हिस्सेदारी है।

वही TVS Jupiter ने भी मारी बाज़ी

TVS Jupiter, जो इस साल 75,838 इकाइयों की बिक्री कर चुका है, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। अब इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.56% है।

Ola Electric की सेल्स आखिर कितनी !

OLA S1 ने इस वर्ष 37,225 यूनिट्स बेची हैं और अब बाजार में 7.21% हिस्सेदारी रखती है।

TVS स्पोर्टी Ntorq स्कूटर की हिस्सेदारी रही थोड़ी कम

मई 2024 में Sporty TVS Ntorq 29,253 इकाइयों की बिक्री हुई है। अब इसकी बाजार में 5.67% हिस्सेदारी है। हालाँकि, Honda Dio ने 29041 इकाइयों की बिक्री की है, जो अब बाजार में 5.63% हिस्सेदारी रखता है।

जूकी बर्गमैन

टॉप 10 में सुजुकी बर्गमैन ने सालाना आधार पर 90.77% की अधिकतम बढ़ोतरी से 19523 यूनिट्स की बिक्री की है। अब इस मैक्सी स्कूटर का बाजार हिस्सेदारी 3.78 प्रतिशत है।

TVS iQube स्कूटर

TVS iQube की बिक्री कुछ कम हुई है। 17,230 यूनिट्स की बिक्री में सालाना 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि अभी बाजार में इसकी हिस्सेदारी 3.3 प्रतिशत बनी हुई है।

Bajaj Chetak और Yamaha RayZR की हिस्सेदारी

13,794 Yamaha RayZR बेचे गए हैं। इसके पास बाजार में 2.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टॉप 10 में शामिल Bajaj Chetak ने 13,042 यूनिट्स की बिक्री की है, जो प्रति वर्ष 41.64% की वृद्धि है।